छत्तीसगढ़ में पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद, गुस्साए पति ने उठाई हथौड़ी, फिर कर डाली अपनी ही पत्नि की हत्या

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली. बता दें, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बांसजोर गांव में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.

पैसों को लेकर हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जून की सुबह श्यामलाल मंझवार और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसों को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इसी दौरान महिला ने कथित तौर पर डंडे से अपने पति पर वार कर दिया, जिससे वह नाराज हो गया. इसके बाद आरोपी ने भी अपनी पत्नि पर पलटवार किया.

आरोप है कि गुस्से में आकर श्यामलाल ने घर में रखी हथौड़ी उठाई और पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया और हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद, परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया. घटना के तीन दिन बाद, 20 जून की शाम इलाज के दौरान मेहतरीन बाई की मौत हो गई. महिला की मृत्यु के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक कार्रवाई के तहत मर्ग कायम किया गया और आगे की जांच धरमजयगढ़ थाना पुलिस को सौंपी गई.

जांच में दर्ज किए बयान
बता दें, जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के माता-पिता, ससुराल पक्ष के लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई. जांच में सामने आया कि महिला की मौत हथौड़ी से किए गए हमले के कारण हुई थी.

पर्याप्त साबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी श्यामलाल मंझवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया. वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया किया और पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथौड़ी भी बरामद कर ली है. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.भारतीय शिक्षा