हरियाणा के तीन नगर निगम में चुनाव की घोषणा हो गई है. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को होंगे.
सोमवार को पंचकूला में राज्य मुख्य सचिव ने चुनावों की तारीख की घोषणा की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे.
जानकारी के अनुसार, पंचकूला,अंबाला,सोनीपत नगर निगम,रेवाड़ी नगर परिषद,उकलाना धारूहेड़ा सांपला में चुनाव होंगे. इसके, अलावा, 2 जिला परिषद,12 पंचायत समिति में चुनाव होंगे.
हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है. इसके अलावा, रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में वोट डाले जाएंगे. वहीं, टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका को लेकर भी लोग वोट डालेंगे.