पटना। सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
नई सरकार के हाई लाइट्स
सुबह 9 बजेः नीतीश कुमार से मिलने जदयू के टॉप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी CM आवास पहुंचे।
सुबह 11 बजेः नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। कैबिनेट में सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगी।
दोपहर करीब 2.30 बजेः नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नितिन नवीन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता सीएम हाउस पहुंचे।
दोपहर 3.15 बजेः CM नीतीश राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा।
3ः24 बजेः नीतीश ने पोस्ट किया- मैंने इस्तीफा दे दिया है। अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी। मेरा मार्गदर्शन रहेगा।
3ः30 बजेः नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी, शिवराज सिंह दफ्तर पहुंचे और बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।
शाम 4 बजेः बैठक में सम्राट को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।
‘जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया’