इन लोगों में है किडनी डैमेज का सबसे ज्यादा रिस्क, समय रहते हैं जाएं सतर्क!

किडनी शरीर का सबसे जरूरी अंग है. किडनी शरीर में फिल्टर का काम करता है, किडनी शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. किडनी डैमेज को साइलेंट किलर माना जाता है. किडनी शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है. इन लोगों में किडनी डैमेज का रिस्क बहुत अधिक होता है. आइए जानते हैं किन लोगों में किडनी डैमेज का रिस्क है.

डायबिटीज मरीज
किडनी डैमेज का सबसे ज्यादा रिस्क डायबिटीज मरीज में होता है. जब खून में शुगर लेवल की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है तो किडनी को नुकसान होता है. जिस किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है. मेडिकल टर्म में इसे नेफ्रोपैथी कहते हैं.

हाई बीपी के मरीज
हाई बीपी के मरीज में भी किडनी डैमेज का रिस्क अधिक होता है. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से किडनी पर प्रेशर बढ़ता है जिस वहज से किडनी भी धीरे-धीरे खराब हो सकती है.

मोटापा
मोटापा का भी किडनी पर सीधा असर पड़ता है. मोटापे के वीजह से किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है जिस वजह से किडनी डैमेज का रिस्क बढ़ जाता है.

आनुवंशिकी कारण
परिवार में पहले से किसी को किडनी समस्या रह चुकी है या फिर किडनी से जुड़ी समस्या है तो आपको भी किडनी की समस्या हो सकती है. फैमिली हिस्ट्री को देखते हैं समय-समय पर किडनी की जांच कराी चाहिए.