सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बरगवां थाना क्षेत्र के ओडगढी जंगल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत की गई। बताया गया कि दोनों रिश्ते में बहन हैं और अपने दो रिश्तेदारों के साथ मौसी के घर जा रही थीं, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िताओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन लोगों को अभिरक्षा में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बंरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओडगढी के जंगल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग लड़कियां आपस में बहन हैं, अपने रिश्तेदारों के साथ मौसी के घर जा रही थी। तभी पीछे रास्ते में बाइक से तीन अज्ञात बाइक सवारों ने, उनका पीछा करते हुए जब ओडगढी के जंगल में पहुंचे, तो मारपीट करते हुए बारी बारी से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। और लड़कियों को धमकाते हुआ लड़कियों के मोबाइल लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और 112 की मदद से ओडगढी के जंगल से बेहोशी हालत में मिली लड़कियों को बैढ़न के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, नाबालिकों के बताए निशानदेही और सायबर सेल की मदद से टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। जिसमे पुलिस को जल्द सफलता हाथ लगी और पुलिस ने तीनों संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद मिले सबूतों के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्यवाही करेगी।