Haryana Weather Update: हरियाणा में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है और लोगों को लू-हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है. सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
मौसम विभाग ने पहली बार गर्म दिन नहीं बल्कि गर्म रात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के साथ अब रातें भी तपिश बढ़ा रही हैं. हरियाणा में लू का अलर्ट. बता दें कि दक्षिण हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रातें भी गर्म रहेगी.
इसके अलावा IMD ने सिरसा, फतेहाबाद और हिसार छोड़कर 25 अप्रैल तक पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट है. 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. जिस कारण गर्मी से राहत मिलेगी.
23 अप्रैल को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होगी. अधिकतम तापमान 40-42°C के बीच रह सकता है. कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी. वहीं 24 अप्रैल को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. पारा 40-42°C तक पहुंच सकता है.
25 अप्रैल को गर्मी और तेज हो जाएगी. कई जिलों में लू चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 45°C तक जा सकता है. 26 अप्रैल को हीटवेव का असर बढ़ेगा. खासकर हिसार, सिरसा, भिवानी और रोहतक जैसे इलाकों में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा. तापमान 43-44°C तक पहुंच सकता है.
27 अप्रैल को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर पारा 45°C के करीब पहुंच सकता है, मगर रात के समय मौसम बदल सकता है और बारिश और ओले पड़ने की संभावना है.
28 अप्रैल को हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान 42-44°C के बीच बना रहेगा. 29 अप्रैल को कहीं-कहीं आंशिक बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है.