मुजफ्फरनगर की भोपा सोसाइटी में गेहूं क्रय केंद्र शुरू: सरकार ने 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य किया घोषित

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा सोसाइटी में आज राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।

कार्यक्रम में सोसाइटी के एमडी सत्यानंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, अनिल प्रधान, हरीश राठी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी फैजान चौधरी और राजू कादीपुर समेत मोरना ब्लॉक के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे।

उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि इस गेहूं क्रय केंद्र के संचालन से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा। किसानों ने भी सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए केंद्र के सुचारु संचालन की उम्मीद जताई।