चंडीगढ़ : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए बड़ी सौगात दी है. हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है जिसके बाद डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत कर दिया गया है. केंद्र सरकार की तर्ज पर फैसला लिया गया है. हरियाणा की नायब सिंह सैनी के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.