हरियाणा के करनाल में बाइक के पहिये में चुन्नी फंसी महिला की मौत, बेटा-बेटी व पति घायल

करनाल। पति और बच्चों के साथ रविवार की शाम को बाइक पर पार्क में जा रही महिला की चुन्नी बाइक के पहिये में फंस गई। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर सड़क पर गिर रचना की मौत हो गई। मां की गोद में बैठी एक साल की देवांशी, महिला का पति अश्वनी व आगे बैठा बेटा घायल हो गए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

वहीं, शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली की रचना (26) परिवार के साथ कर्ण विहार में किराये के मकान में रह रही थी।

जागरण सुझाव: महिलाओंको दुपहिया वाहन यानी बाइक आदि पर अपनी चुन्नी को संभालते हुए यात्रा करनी चाहिए। पूर्व में पानीपत में बाइक के पहिये में चुन्नी फंसने से महिला की गला घुटने से मौत हो चुकी है। अतः अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बाइक चालक भी यात्रा के दौरान चुन्नी संभालने के लिए सतर्क करें।