हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, बेटा घायल, दिल्ली से जा रहे थे चंडीगढ़

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थाना सदर थानेसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर खानपुर कोलियां के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार अचानक डिवाडइर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है.

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान बृजभूषण, उनकी पत्नी कांता और भारत के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली के नागलोई इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में बृजभूषण का बेटा तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए शाहाबाद आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, चारों दिल्ली नंबर की होंडा अमेज कार (में होकर दिल्ली से आज दोपहर करीब एक बजे किसी काम से चंडीगढ़ जा रहे थे. जैवे ही गाड़ी हाईवे पर खानपुर कोलियां के पास पहुंची डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही थाना सदर थानेसर पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बृजभूषण, उनकी पत्नी कांता और भारत को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में बृजभूषण के बेटे तरुण को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे शाहाबाद स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि, तरूण की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि शवों को एलएनजेपी अस्पताल की मोचरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनके आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा.