सीकर। सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने सुलियावास गांव में रेड करके गांजे के 232 पौधे जब्त किए हैं। गेहूं की आड में गांजे के पौधे उगाए गए थे। जीणमाता थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
SHO राकेश कुमार मीणा के मुताबिक ह्यूमन इंटेलिजेंस से इनपुट मिला था कि सुलियावास गांव में खेती की जमीन पर गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। मौके पर जाकर देखा तो वहां 48 किलो 400 ग्राम के 232 गांजे के हरे पौधे बरामद हुए। जिस जमीन पर उगाया गया वह 27 लोगों के नाम पर दर्ज है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया कि आखिर गांजे के पौधे यहां पर किसने उगाए थे।
फिलहाल एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। इस मामले को अब रानोली SHO रामलाल इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं।