हिमाचल आने वाले सैलानियों को मिलेगी सेफ्टी, पुलिस ने प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर शुरू की ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल

शिमला: कठिन भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद आपातकालीन सहायता (ERSS) में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नया कीर्तिमान रचा है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में पर्यटन को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक हितैषी बनाने के लिए ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल की शुरुआत की है. ‘बॉन्ड एंड पेट्रोल’ पहल की शुरुआत की है. ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल को ‘बॉन्ड एंड पेट्रोल’ के नाम से जाना जाता है.

सभी पर्यटन स्थलों पर ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक शुरू कर दिया है. अभी तक यह पहल प्रारंभ में शिमला के मॉल रोड तक सीमित थी, जिसे अब सफलतापूर्वक विस्तारित कर मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लागू किया गया है. मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज जैसे पर्यटन स्थलों पर यह व्यवस्था लागू की गई है.

हिमाचल आने वाले सैलानियों को मिलेगी फुल सेफ्टी
पुलिस डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि, “यह पहल शुरुआत में पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने, पुलिस की दृश्यता मजबूत करने और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. अब यह सेवा, सुलभता और जनविश्वास पर आधारित एक प्रभावी पुलिसिंग मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई है. इस व्यवस्था के तहत औपचारिक (सेरेमोनियल) वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर की गई है. ये कर्मी पर्यटकों को मार्गदर्शन देने, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैं.”

पुलिस की छवि और अधिक जन-केंद्रित और भरोसेमंद बनी
डीजीपी अशोक तिवारी ने कहना है, पुलिसकर्मियों के विनम्र, अनुशासित और सहायक व्यवहार को लेकर आमजन और पर्यटकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इससे हिमाचल प्रदेश पुलिस की छवि और अधिक जन-केंद्रित और भरोसेमंद बनी है. जनता की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने इस मॉडल को अन्य पर्यटन स्थलों पर और अधिक सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है. यह पहल राज्य सरकार की हिमाचल को सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल राज्य बनाने और उत्तरदायी शासन और सेवा-उन्मुख पुलिस व्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.