इस दिन जारी होगा HBSE हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, डेट और टाइम पर चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Haryana Board 10th 12th Result 2026 Date: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही जारी करने वाला है। हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस बर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 12 मई से 15 मई, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस वर्ष लगभग 5.5 लाख छात्रों ने HBSE 10th 12th की परीक्षा दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

Haryana Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega?
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) जल्द ही 10th और 12th के नतीजे जारी करेगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद, अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड 10th का रिजल्ट 17 मई 2026 को और 12th का रिजल्ट 14 मई 2026 जारी किया जाएगा। छात्र स्कोर देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें।

HBSE 10th 12th Result 2026 हाइलाइट्स
छात्र नीचे दी तालिका में HBSE 10th 12th रिजल्ट 2026 में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)

परीक्षा का नाम

HBSE 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026

सत्र

2025-26

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in

आवश्यक विवरण

रोल नंबर

रिजल्ट तिथि

12th- 14 मई 2026 (संभावित)

10th- 17 मई 2026 (संभावित)

सभी छात्र नीचे दिए स्टेप्स दी मदद से हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

वेबसाइट के मुख्य पेज पर, “HBSE 10th Result 2026” लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां आप रोल नंबर सहित अन्य जानकारी को भरें।

नीचे एक सबमिट बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

इसमें अपने अंकों को चेक करें, भविष्य में उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।