यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में सुबह की सैर के लिए निकले एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि किसान सतनाम सिंह बोल नहीं सकता है.
जानकारी के अनुसार, गांव बाल छप्पर में सुबह सैर के लिए 50 साल के किसान निकले थे और इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गोलियों से भून दिया. बताया जा रहा है कि किसान का बेटा औऱ बेटा और पत्नी विदेश में रहते हैं. उधर घटना के बाद एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी रजत गुलिया और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची हैं. गौर रहे कि गांव बाल छप्पर में फायरिंग की आधा दर्जन से ज्यादा हो चुकी हैं. इस वजह से यहां पर अस्थाई चौकी भी बनाई गई है.
सतनाम सिंह रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए घर से निकले थे और इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोलियों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. गंभीर हालत में किसान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी छप्पर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं.