मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारी बवाल हुआ है। दरअसल यहां दंगा रोकने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यहां पुलिस की जमकर पिटाई भी की गई है। इस हमले में SHO की अंगुली टूट गई है। पुलिस एक वार्ड पार्षद के घर पहुंची थी जिसके बाद उसपर हमला किया गया है।बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी करने वार्ड पार्षद के घर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हालांकि दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात शहर के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ला में हुई है।
उधर, आरोपितों ने आरोप को निराधार बताया है। नगर निगम वार्ड 15 के पार्षद रूम्मी देवी सहित छह लोगों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्जुन मंडल एवं किशन राम को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अर्जुन मंडल तथा उसकी पत्नी, माता रूम्मी देवी, भाई सुमन मंडल, सोहन मंडल एवं किशन राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी अर्जुन मंडल एवं किशन राम शराब के नशे में थे।
भरत तिवारी सनातनी, हिंदुओं के लिए लड़ता था; बोले बाबा बागेश्वर-परिवार से मिलूंगा
रात करीब 11 बजे वार्ड पार्षद के घर जब पुलिस पहुंची तो कुछ लोग पिछले दरवाजे से भागने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दरवाजा खुलवा पाई और जांच शुरू की गई तो आरोपितों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें थानाध्यक्ष की अंगुली टूट गई। पुलिस कांस्टेबल कुंदन कुमार को जमीन पर पटककर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। अर्जुन और किशन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच में दोनों अल्कोहल पॉजिटिव पाए गए हैं।
दंगा फैलाने की साजिश की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब ग्यारह बजे सूचना मिली कि कई आपराधिक मामलों में आरोपित अर्जुन मंडल अपने सहयोगियों के साथ मुहर्रम में संप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची अर्जुन मंडल और किशन राम पुलिस की कार्रवाई रोकने की कोशिश की। दोनों को पुलिस वहां से लेकर आने की कोशिश की तो अन्य आरोपितों ने दोनों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस के साथ मारपीट करने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्जुन मंडल के खिलाफ कई कांड दर्ज है। कोर्ट में आरोप-पत्र भी दाखिल किया गया है। किशन राम का भी आपराधिक इतिहास है।