राजस्थान के इस जिले में है सीकर-जयपुर से भी महंगा पेट्रोल, पड़ोसी राज्यों से दे रहा ₹10 ज्यादा

In this district of Rajasthan, petrol is even more expensive than in Sikar and Jaipur—costing ₹10 more than in neighboring states.
In this district of Rajasthan, petrol is even more expensive than in Sikar and Jaipur—costing ₹10 more than in neighboring states.

Petrol-Diesel Price Hike In Rajasthan: अंतरराष्ट्रीय हालात के असर के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब झुंझुनूं में भी दिखाई देने लगा है। जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आमजन पर महंगाई की अतिरिक्त मार पड़ रही है। झुंझुनूं स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर नितिन जांगिड़ के अनुसार जिले में पेट्रोल के भाव 3.25 रुपए बढ़कर 109.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले पेट्रोल 106.21 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। इसी प्रकार डीजल के दाम 3.01 रुपए बढ़कर 94.71 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जबकि पहले इसकी कीमत 91.70 रुपए थी।

झुंझुनूं में पेट्रोल-डीजल के दाम जयपुर, सीकर और जोधपुर से भी अधिक हैं। सीकर में पेट्रोल 108.90 रुपए, जयपुर में 107.97 रुपए और जोधपुर में 107.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं जयपुर में डीजल 93.23 रुपए और जोधपुर में 93.03 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

जानें किस जिले में कितने बढे दाम
जहां अधिकांश जिलों में ईंधन के दाम 108 से 109 रुपए प्रति लीटर के आसपास पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय टैक्स संरचना के कारण कई शहरों में दरें अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गई हैं। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में पेट्रोल 109.46 रुपए के करीब पहुंच गया है, जबकि चूरू, नागौर और डूंगरपुर में भी 109 रुपए के आसपास कीमतें बनी हुई हैं।

वहीं अलवर, दौसा, पाली और सीकर जैसे जिलों में भी पेट्रोल 108.80 से 108.95 रुपए के बीच बिक रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल जैसलमेर में 109.59 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया है, जबकि भरतपुर में 107.68 रुपए के साथ अपेक्षाकृत सबसे कम कीमत देखने को मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार ईंधन की कीमतों में ये अस्थिरता आगे भी बनी रह सकती है जिससे परिवहन और आम उपभोक्ता खर्च पर सीधा असर पड़ेगा।

हरियाणा में अब भी सस्ता ईंधन
राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी कम हैं। हरियाणा में पेट्रोल 98.52 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.32 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इस हिसाब से झुंझुनूं की तुलना में हरियाणा में पेट्रोल करीब 10.93 रुपए और डीजल 7.39 रुपए सस्ता है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में ईंधन की खरीद को लेकर लोगों का रुझान हरियाणा की ओर बढ़ रहा है।