लखनऊः पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून सामान्य रहा. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के कई जिलों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया है. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
आज इन जिलों में भारी वर्षा की संभावनाः चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर.
बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश वाले 5 जिले.
आज इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाः बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.
लखनऊ का आज का मौसम: राजधानी लखनऊ में सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया. 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के तेज रफ्तार से हवा भी चलती रही. दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई. भीषण गर्मी से राहत मिली. अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आइसोलेटेड स्थान पर गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.
मौसम विज्ञानी क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती दबाव बन रहा है. इसका असर यूपी पर भी पड़ेगा. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी तो कुछ इलाकों में इससे से भी अधिक बारिश होने की संभावना है. 18 सितंबर तक यूपी में भारी बारिश की संभावना है.