UP Police Constable Bharti 2025 Calendar: यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे लाखों युवाओं को कॉन्स्टेबल की नई वैकेंसी आने का इंतजार है। यूपी एसआई के बाद जल्द ही कॉन्स्टेबल के 22605 पदों पर भी भर्ती निकलने वाली है। जी हां, यूपी पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कैलेंडर जारी किया है। जिसके मुताबिक नई कॉन्स्टेबल भर्ती नवंबर 2025 में निकाली जाएगी।
इसमें नागरिक पुलिस, कॉन्स्टेबल पीएससी, कॉन्स्टेबल सुरक्षा बल, कॉन्स्टेबल पीएससी (महिला), कॉन्स्टेबल जेल वार्डर एंव घुड़सवार पदों पर वैकेंसी होंगी। ऐसे में आप अब इस भर्ती के लिए अपनी पूरी तैयारी कर लें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड का यह पुलिस भर्ती कैलेंडर उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें अन्य सरकारी नौकरी भर्तियों की जानकारी भी दी गई है। जिसके मुताबिक आप अपनी पढ़ाई की स्ट्रैटजी बना सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 2025-26 प्रस्तावित कैलेंडर
| भर्ती | पद | लिखित परीक्षा/नोटिफिकेशन (संभावित) |
| पुलिस उपनिरीक्षत (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एंव पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) | 921 | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए | 1129 | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
| उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएससी, उपनिरीक्षक सश्स्त्र पुलिस, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल | 4543 | नोटिफिकेशन-अगस्त 2025 |
| सहायक रेडियो परिचालक | 44 | नोटिफिफिकेशन- अक्टूबर/नवंबर 2025 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड- ए | 1153 | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
| आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएससी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएससी महिला, आरक्षी पीएससी/सश्स्त्र पुलिस, जेल वार्डर एंव घुड़सवार पुलिस (कॉन्स्टेबल) | 22605 | नवंबर 2025 |
| पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एंव पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) | 345 | दिसंबर 2025 |
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में कितने आवेदन
यूपी पुलिस एसआई के 4543 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक पूरी हो गई है। इसके भर्ती के लिए 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। इस संख्या से ही आप अंदाजा लगा सकता है कि यूपी दरोगा भर्ती में कितनी कड़ी प्रतियोगिता होने वाली है। आवेदन पूरे होने के बाद अब बोर्ड इसकी लिखित परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है। रिटन एग्जाम जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे उन्हें अगले चरण में फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के अलावा शारीरिक मानदंड भी पूरे होने चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी और पुरिष उम्मीदवारों की लंबाइ 160 सेमी होनी चाहिए। अन्य डिटेल्स नोटिफिकेशन के समय जारी होंगी।