अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ इंडिया में है। भारत घूमने आईं टिफनी ट्रंप ने यात्रा की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से की। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया X (ट्वीटर) पर मंदिर की भव्यता और अद्भुत शिल्पकला की तस्वीरें पोस्ट करते हुए जमकर तारीफ की। इसके बाद शनिवार को वो आगरा पहुंचीं, जहां उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ का दीदार किया।
आज जैसलमेर में होगा राश्रि विश्राम
जानकारी के अनुसार टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस जैसलमेर में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी शामिल है। विदेशी मेहमानों के इस दौरे को लेकर पर्यटन नगरी जैसलमेर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
25 गाड़ियों का काफिला, राजस्थान देख गदगद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलस के जैसलमेर में हुए पारंपरिक राजस्थानी स्वागत के बाद उनकी यात्रा शुरू हुई। इस दौरान उनके साथ 25 गाड़ियों का काफिला चला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार सुबह निजी दौरे पर भारत-पाक सरहद पर बसे जैसलमेर पहुँची। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। अमेरिकी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलस रविवार को स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचे दोनों मेहमान सिविल एयरपोर्ट से बाहर आए, जहां जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उनकी अगवानी की।