मुजफ्फरनगर में मोती झील के पास महिला का शव मिलने से सनसनी

Sensation after woman's body found near Moti Lake in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोती झील परदाफाश में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान देखने वालों का जमावड़ा लग गया। मृतक महिला की पहचान पिन्ना निवासी सुखलेश पत्नी अमरपाल के रूप में हुई है।

महिला सुखलेश सुबह करीब चार बजे अपने पति से लड़-झगड़ के बाद घर से निकली थी। उसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शाम होते ही महिला के शव की खबर परिजनों तक पहुंच गई। मृतक महिला के भाई मोहनलाल ने बताया कि यह उनकी बहन सुखलेश है, जो मूल रूप से थाना भवन के पास खानपुर की रहने वाली थी और पिन्ना गांव में अमरपाल के साथ रहती थी। उसके दो जवान बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी, उसके बाद वह घर से निकल गई और अब उसकी डेड बॉडी मोती झील में मिली है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।