गोरखपुर: गोरखपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और देवर पर जबरदस्ती करने और बैड टच करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि शादी में एक करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पूरा परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित करता है और घर के पुरुष जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। महिला का आरोप है कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है, महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर के माध्यम से कार्रवाई करने की मांग की है।
मामला जानिए
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के माध्यम से महिला ने बताया है कि उसका विवाह शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से 10 मार्च 2026 को हुआ था। परिजनों ने शादी में एक करोड़ रुपये खर्च किए, बावजूद इसके ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता है। उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता हैं। महिला का आरोप है कि जब वह घर से विदा होकर ससुराल पहुंची तो सुहागरात वाले दिन पति ने परिजनों को गाली देते हुए कहा कि शादी में हमारी बदनामी हुई है। कोई इज्जत नहीं हुई, दहेज में भी कुछ नहीं मिला, मैंने जब विरोध किया तो पति ने मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पति ने कहा कि अब रोज ही ऐसा होगा। अन्यथा जान से मार दूंगा।
आरोप जानिए
महिला का कहना है कि अगले ही दिन सास ससुर ने कार की डिमांड की, जब मैं बात पति को बताई तो उन्होंने कहा कि वह लोग जो कह रहा है उसे पूरा करा दो। महिला का आरोप है कि विवाह के चार दिन बाद पति किसी काम से बाहर गए थे ।अब दोपहर में मैं अपने कमरे में सोई थी, इस वक्त देवर कमरे में पहुंचे और थोड़ी-थोड़ी की बात करने के बाद मुझे बैड टच करना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो देवर कमरे से बाहर भाग गए। सास से कहा कि भाभी को खाना लेकर गया था, लेकिन न जाने बात क्यों शोर मचा रहे हैं।
महिला ने कहा कि यह घटना बीती हुई थी। कुछ दिन बाद घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे सिर्फ मैं और ससुर घर में मौजूद थे। उसे भी चर्चा नाक ससुर कमरे में आए इस वक्त मैं सो रहे थे उन्होंने मेरा हाथ छूने की कोशिश की अचानक मेरे नींद खुली तो मैं चौंक कर बैठ गई। इस पर ससुर ने कहा कोई बात नहीं तुम मेरे साथ संबंध बना लो घर में सभी सदस्य तुम्हारा इज्जत करेंगे कोई तुम्हें कुछ नहीं कहेगा। अचानक से घर आ गए तो ससुर कमरे से बाहर हो गए, मैंने पूरी बात करते हुए अपने पति से बताएं लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा।
महिला ने क्या कहा?
महिला ने बताया कि विवाह के 10 दिन बाद सास ने कहा कि तुम्हारी विदाई की तिथि रख दी गई है। तैयारी कर लो, लेकिन, आना तो साथ में कार लेकर वापस लौटना। कुछ दिन बाद जब मैं वापस ससुराल आई तो मुझसे पूछा गया जो कहा था, वह कहां है? मेरे मना करने पर जमकर विवाद हुआ और मुझे घर से निकाल दिया गया, मैं अपने माता-पिता के साथ मायके लौट आई और थक हार कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जांच जारी
इस संदर्भ में शाहपुर थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के सास ससुर, पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।