- 8 दिन पहले सजी थी डोली, लौटी तो देख सदमे में चला गया बाप… - April 29, 2024
- ‘मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं’ - April 29, 2024
- उत्तर प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 32 शहरों में लू का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश - April 29, 2024
कानपुर। कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
द कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़
*द कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़*
यतीमखाने में दुकाने बंद कराने पर हुआ बवाल
मुसलमान बंद करा रहे थे हिदूओ की दुकाने जबरदस्ती
बीजेपी नेत्री के मोहम्मद (स.आ.व) पर विवादित बयान के बाद कानपुर के हयात ज़फर हाश्मी ने किया था कानपुर मुस्लिम मार्केट बंद करने का एलान pic.twitter.com/RzK8fB5RVN— Garvita Tiwari1 (@tiwari1_garvita) June 3, 2022
इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान से हुई थी। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार भी बंद कराए गए। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फिर भी पथराव होता रहा
पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज किया गया। लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा और विहिप नेता मौके भी पहुंचे है। हालांकि, उन्हें पुलिस ने तनाव वाले एरिया से पहले ही रोका है। डीएम नेहा शर्मा भी मौके पर पहुंची हैं।
कानपुर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में पुलिस ने शुरू किया फ्लैगमार्च.
जनता से अपील शांति बनाए रखें.
अब तक 15-16 उपद्रवी हिरासत में
जिलाधिकारी नेहा शर्मा जी
कानपुर के CP विजय मीणा pic.twitter.com/bt0XLMtDej— अनुराग वर्मा (पटेल) (@AnuragVerma_SP) June 3, 2022
पॉलिटिकल लीडर के बयान
सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा-पुलिस ने मामले को हवा दी। ये घटना निंदनीय है।
बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा और विहिप नेता मौके भी पहुंचे है। प्रकाश शर्मा ने कहा-माहौल को बिगाड़ने में कुछ खास लोगों का हाथ है।
पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लिया। उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है।
कानपुर के बाजार बंद
वहीं, इस बवाल के बाद कानपुर के दूसरे बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई है। बाजारों में सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि, हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।
CCTV की मदद से बवाल करने वालो की हो रही पहचान
पुलिस पूरी मजबूती से बवाल के पीछे के चेहरों को पहचान कर रही है। सीसीटीवी की मदद से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बवाल करने वालों को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ तैनात की गई है।
@INCUttarPradesh राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के रहते कानपुर में हिंसा का तांडव प्रदेश में कानून का राज्य समाप्त pic.twitter.com/BtE35jYXIU
— Satish Chanda Sharma (@SatishC45371206) June 3, 2022