हरियाणा में बड़ा हादसाः बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से क्रेन गिरी, छह की मौत

नई दिल्ली। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

हरियाणा स्थित बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पन्हेरा खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर यह घटना हुई। फ्लाईओवर के ऊपर से एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में करीब पांच से छह लोगों की जान चली गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।