राजस्थान में बारिश-अंधड़ के कारण स्कूल की छत गिरी:अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

जयपुर। राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो गई। उदयपुर में शुक्रवार अलसुबह बरसात हुई। जयपुर में गुरुवार को रातभर रुक-रुककर बरसात हुई।

धौलपुर, भरतपुर और भीलवाड़ा में अंधड़ के कारण एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर में भी गुरुवार शाम को तूफानी बारिश हुई। बीकानेर में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई।

स्कूल में छुट्टियां होने को कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार को 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य में 7 जून तक बरसात की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में बदले मौसम से तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट हुई है।