उत्तराखंड के कोटद्वार में दोस्तों संग मिलकर बेटे ने पिता को पीटा, मामला दर्ज

कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिम्मलचौड़ में बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को बुरी तरह पीट दिया। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सिम्मलचौड़ निवासी राजू ने बताया कि बीती एक जून को वह अपने किचन में नाश्ता बना रहे थे। इस बीच उनका पुत्र अपने दोस्तों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके मुंह, नाक, सिर, पीठ, हाथ, पांव में काफी चोटें आ गयी।

जान से मारने की तैयारी में था बेटा
आरोप है कि उनका बेटा उन्हें जान से मारने की तैयारी में था। उन्होंने किसी तरफ मौके से भाग खुद की जान बचाई। राजू का आरोप है कि उनकी पत्नी और बेटे ने 18/4/2026 को भी उनके साथ मारपीट की गयी, जिस सम्बन्ध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजू का आरोप है कि ये लोग पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुके हैं। दोनों से उन्हें जान व माल का गम्भीर खतरा हो गया है।