‘उसने मेरे ब्‍लाउज में पैसे रखने चाहे, बहुत गंदा फील कराया’, महिला डांसर ने बयां की हाथरस घटना की आपबीती

हरियाणवी डांसर ने अब उस घटना के बारे में विस्‍तार से बताया है। मीडिया से बातचीत में डांसर ने कहा- ‘लाल कैप पहने हुए एक आदमी मेरे पास आया। मैं मंच पर परफॉर्म कर रही थी। पहले उसने मेरे ब्‍लाउज में पैसे रखने चाहे। मैंने उसे रोका, उसके सामने हाथ जोड़ा और उसे इग्‍नोर किया। इसके बाद उस युवक ने मेरी हाथ पकड़कर मेरी कमर को छुआ और बहुत गंदी फील कराया। डांसर का मतलब ये नहीं होता है कि आप कुछ भी करोगे। आपके घर में भी मां और बेटियां हैं।’

सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम: डांसर
डांसर ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम नगला नाई में हुए बर्थडे कार्यक्रम में पुलिस नहीं मौजूद थी। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। हालांकि कार्यक्रम के आयोजकों ने मेरा बहुत साथ दिया। इसके अलावा मेरी टीम के किसी सदस्‍य ने मेरा सपोर्ट नहीं किया।

‘मुझे स्‍टेज पर डांस करने का शौक नहीं, इसी से घर चलता है’
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर जब विवाद बढ़ा तो डांसर ने कहा कि उसे स्‍टेज पर डांस करने का शौक नहीं है। वह यह काम अपने परिवार के लिए करती है। इसी से उसका घर चलता है। उसकी बहन उससे भी सुंदर है। अगर पैसे का लालच होता तो वह भी उसके साथ इसी लाइन में होती।

आरोपी युवक अरेस्‍ट, आयोजक पर भी केस
गौरतलब है कि हरियाणवी डांसर ने खुद अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ हुई बदसलूकी का वीडियो शेयर किया था। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्‍ट कर लिया है। साथ ही आयोजक के खिलाफ बिना अनुमति कार्यक्रम कराए जाने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 74 में मामला दर्ज किया है।