शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!

शामली में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया गया कि शहर के हनुमान टिल्ला के पास स्थित भारत मेडिकल स्टोर के संचालक देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक को एक लड़की चांदनी कुरैशी ने पांच साल पहले प्रेम जाल में फंसाया. आरोप है कि मुस्लिम लड़की ने आयुष मलिक को दोस्त बनाकर उससे शारीरिक संबंध बनाया और उसकी वीडियो भी बना ली. इसके बाद पूरा मुस्लिम परिवार इस जाट परिवार को ब्लैकमेल करता.

पूरे मामले को स्वामी जसवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर उठाया था और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी. वहीं, शामली पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि युवक आयुष मलिक से कथित निकाह करने वाली युवती चांदनी कुरैशी पहले फिजियोथैरेपी सेंटर में काम करती थी. इसके बाद जब आयुष जिम जाने लगा तो उसके पीछे जिम पहुंच गई. इतना ही नहीं चांदनी कुरैशी का भाई भी आयुष मलिक की दुकान पर ही काम करता था.

दिल्ली स्थिति मस्जिद में चांदनी के परिजनों ने कराया दोनों का निकाह
बताया गया कि चांदनी के परिवार के लोगों ने मिलकर आयुष मलिक को कन्वर्ट कर दिया, इसके बाद दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मस्जिद में चांदनी और आयुष का निकाह करवा दिया. इस पूरे मामले में पुलिस ने चांदनी कुरैशी व उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया है, साथ ही मामले में फरार सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन!
वहीं इस मामले पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है. पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक लीडर डॉक्टर इसरार, जिनका काम है कन्वर्जन करना और इस्लामी भाषण देना है, उनको चांदनी के परिजनों ने उसे आयुष को फॉलो कर दिया उससे वह प्रभावित हुआ.

क्या बोले मामले में एसपी?
एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि देवराज मलिक नाम के एक शहर में नामचीन दवा व्यापारी है और उनके शहर में दो शोरूम के अलावा भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है. इस मामले में पता लगा कि देवराज मलिक का एक बेटा है जिसका नाम आयुष मलिक है. शहर के ही काजीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति इस्लाम कुरैशी जो की ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है, उसके कई बेटियां हैं जो वयस्क हैं और उसके माध्यम से आयुष को फंसाया गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने बताया कि इसमें कथित रूप से दिल्ली एक मस्जिद में उसका निकाह भी कराया गया है और अब वह पूर्णतया कन्वर्ट सा हो गया है. उससे हम लोगों ने भी बातचीत की, लेकिन वह अपने कम ही बात करता है. उनके पास अकूत संपत्ति है, यह इस्लाम नाम का व्यक्ति इसके रिश्तेदार और परिवार के लोग जो मुजफ्फरनगर दंगों (2013) के आरोपी भी रहे हैं. इस मामले में देवराज मलिक की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?
वही इसमें वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शामली एनपी सिंह ने पूरे मामले की जांच कराई. एसपी शामली एमपी सिंह ने बताया कि देवराज मलिक नाम के एक शहर में नमकीन दवा व्यापारी है और उनके शहर में दो शोरूम के अलावा भी करोड़ों रुपए की संपत्ति है. इस मामले में पता लगा कि देवराज मलिक का एक बेटा है आयुष मालिक. शहर के ही काजीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति इस्लाम कुरैशी जो की ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है उसके कई बेटियां हैं जो वयस्क हैं और उसके माध्यम में से उसे फसाया गया है. इसमें कथित रूप से दिल्ली एक मस्जिद में उसका निकाह भी कराया गया है और अब वह पूर्णतया कन्वर्ट सा हो गया है.