दही के साथ चीनी या नमक, कौन सा कॉम्बिनेशन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

दही सेहत के लिए बेहद फायदेंद होता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोग दही को डाइट में शामिल करते हैं. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक होता है जो कि आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करता है. दही आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है. दही को कुछ लोग नमक के साथ तो कुछ लोग दही को चीनी के साथ खाते हैं. लेकिन दही को चीनी या नमक किसके साथ खाना चाहिए.

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती हैं वो लोग अपनी डाइट में दही को शामिल कर सकते हैं. दही का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है. अधिकतर लोग दही को नमक या चीनी के साथ खाते हैं. ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल आता है कि दही को नमक या चीनी किसके साथ खाना चाहिए.

दही या नमक क्या है ज्यादा फायदेमंद
डायटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार दही को आप मिश्री या चीनी के साथ खा सकते हैं. चीनी के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद है, अगर आपको डायबिटीज है तो आपको थोड़ा सा नमक मिलाकर खाना चाहिए. डायबिटीज मरीज को दही के साथ चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए.

दही के साथ चीनी खाने से फायदे
दही के साथ चीनी खाने से पेट शांत रहता है. दही और चीनी को एक साथ खाने से पित्त दोष शांत होता है. वहीं पेट से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती है.

नमक के साथ दही खाने के फायदे
शुगर बढ़ने पर आप दही में नमक मिलाकर खा सकते हैं. दही में नमक मिलाकर खाने से खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है. दही में नमक मिलाकर खाने से पित्त दोष भी बढ़ सकता है. दही और चीनी कॉम्बिनेशन डाइजेस्ट होने में समय लेता है. वहीं नमक के साथ दही जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है.

नोट- अगर आपको हाई बीपी, डायबिटीज जैसी समस्या है तो आपको ना चीनी और ना ही नमक के साथ दही का सेवन करना चाहिए. आपको प्लेन दही का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा आप अपने डॉक्टर की सलाह पर ही दही का सेवन करें.