बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एस सनसनी मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गांव के लोगों का आरोप है कि गांव के ही एक ग्रामीण ने गड़ा धन पाने के लिए 8 लोगों की बलि दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब में जहर देकर हत्या की गई है।
मामला कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव का है। ग्रामीणों के आरोप के बाद शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची और एक कब्र को खोदकर शव बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, शव जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक-एक करके संदिग्ध परिस्थितियों में 8 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद पीड़ित परिवारों को थाने में शिकायत करने को कहा गया। जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों का क्या आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि रामसाय जायसवाल जमीन में गड़े खजाने को पाने के लिए लोगों की बलि दे रहा था। हालांकि पुलिस ने मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सनसनी मामला
फरवरी से अभी तक 8 लोगों की संदिग्ध मौत
ग्रामीणों का आरोप धन पाने के लिए दी गई है बलि
पुलिस ने कब्र खोदकर शव को निकाला बाहर
जानिए क्या है मामला
ग्रामीणों ने बताया कि 14 मई को मेहतरू साहू की संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसके बाद रिश्तेदारों ने शव दफना दिया था। इस बीच शराब पीने से एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और वह ठीक हो गया। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की।
ग्रामीणों ने कहा कि फरवरी 2026 से लेकर 14 मई तक गांव के रामसाय जायसवाल ने कई लोगों को शराब पिलाई थी। इसके बाद एक-एक कर 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की टीम शनिवार को महेतरू की कब्र तक पहुंची। कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया और सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।