दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को यूपी पुलिस ने ठोका-जानें पूरी खबर

UP Police nabs two miscreants who opened fire at Disha Patni's house - know the full story
UP Police nabs two miscreants who opened fire at Disha Patni's house - know the full story

गाजियाबाद। बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों का गाजियाबाद में एनकाउंटर हुआ है। बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए हैं। गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा STF और CI यूनिट दिल्ली की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया।

बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था।

STF नोएडा के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 7.22 बजे पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे। दो लड़के बाइक पर दिखे, जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। एक एक गोली टीम के जवान को लगी। पुलिस जीप पर भी 3 गन शॉट लगे।

टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। गोली लगने से अरुण और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एक सफेद अपाचे मिली है। माना जा रहा है कि यही वो बाइक है, जिस पर वह बदमाश बरेली आए और फायरिंग करके वापस लौट गए थे।

STF के अनुसार, दोनों बदमाश CCTV में कैद हुए थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करते वक्त अरुण सफेद शर्ट पहने था, रविंद्र नीले रंग की टीशर्ट में था। अरुण और रविंद्र पेशेवर शूटर थे।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया, दोनों बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस मुठभेड़ हुई है। बदमाश घायल हुए, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।