खाना बनाने से लेकर सलाद के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. प्याज काटते समय लोगों के आंखों से आंसू निकल जाते हैं. प्याज काटते समय में आंखों से आंसू बहने लग जाते हैं. आप कुछ टिप्स की मदद से अपने आंसू को बहने से रोक सकते हैं. इन टिप्स की मदद से आंखों से जलन नहीं होगी.
प्याज में मौजूद कुछ केमिकल की वजह से आंखों से आंसू आता है. प्याज को काटने में पर सिन-प्रोपेनेथियल एस ऑक्साइड नाम का गैस निकलती है. जब ये गैस जब आंखों में लगती है तो एक एसिड बनती है जिस वजह से आंखों में जलन होती है जिस वजह से आंसू निकलने लगते हैं.
जड़ ना काटें
अगर प्याज काटते समय आंखों से आंसू आने लगते हैं. इस परेशान से बचने के लिए आप एक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. अक्सर लोग प्याज काटते समय सबसे पहले जड़ काट देते हैं. प्याज की जड़ को नहीं कटना चाहिए. क्योंकि प्याज की जड़ में ही आंसू लाने वाले एंजाइम्स होते हैं. इसलिए जड़ को नहीं काटना चाहिए. आप प्याज को छिलके सहित प्याज को आधा काट सकते हैं बाद में छिलका हटाकर छोटे-छोटे टुकड़े करें.
पानी का इस्तेमाल
प्याज का छिलका निकाल लें. इसके बाद प्याज को आधा काटकर ठंडे पानी में कुछ देर के लिए रख दें. लगभग दस मिनट तक प्याज को पानी में रखने के बाद निकाल दें. फिर उसे बारीक काट लें. ऐसा करने से आंसू नहीं आएंगे.
तेज धार वाला चाकू
प्याज को काटते समय तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें. जिस चाकू की तेज धार होती है, तो प्याज काटते समय आंसू नहीं आएंगे. ऐसे में आप तेज धार वाले चाकू का यूज करें.