आजकल यंग लोग घटों ओवरथिंकिंग करते हैं. अगर उन्हें किसी चीज से परेशानी होती है तो वह उस टॉपिक पर खुलकर बात करने की बजाए घंटों ओवरथिंकिंग करते हैं. उदाहरण के लिए रिलेशनशिप में पार्टनर की कोई बात बुरी लगती है तो इस पर खुलकर बात करने की बजाय घंटों ओवरथिंकिंग करते हैं जिस वजह से रिलेशनशिप पर उल्टा असर पड़ता है. आइए जानते हैं ओवरथिंकिंग से बचाव कैसे करें.
पॉजिटिव ट्विस्ट दें
जब हम किसी मुसीबत में होते हैं वह समय बहुत ही मुश्किल से गुजरता है. फिर लोग सोचते हैं कि हमारे साथ ही ऐसा क्यों हुआ है. इस सवाल की वजह से इंसान ज्यादा परेशान हो जाता है. ऐसे में इसे पॉजिटिव ट्विस्ट दें. आपको अपने दिमाग से बोलना चाहिए कि मैं इस कंडीशनल से क्या सीख सकता हूं.
ओवरथिंकिंग पर ब्रेक कैसे लगाएं
जब हम एक ही बात को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं तो हमारे दिमाग ओवरथिंकिंग के जाल में फंस जाता है. ऐसे में हमें कुछ भी समझ नहीं आता है. अगर आप ओवरथिंकिंग को लेकर परेशान हो जाते हैं तो खुद से सवाल कर सकते हैं. मैं क्या कर सकता हूं? इससे आप ओवरथिंक करने से बच सकते हैं.
थकावट
दिनभर की भागदौड़ और काम के प्रेशर की वजह से मानसिक और भावनात्मक रूप से थकने के बाद आप ओवरथिंक करने से बच सकते हैं. खुद को बिजी रखें. आप स्विमिंग, डांस या जिम की मदद से खुद को बिजी रख सकते हैं. इससे आपको बेहतर महसूस होगा.
किताब पढ़ना
अगर आप ओवरथिंकिंग से परेशान हैं तो आप किताब पढ़ना शुरू कर सकते हैं. किताब पढ़ने से ओवरथिंकिंग की समस्या दूर होती है. आप अपनी पसंद की कोई भी किताब पढ़ना शूरू सकते हैं.
नाम जाप करना
अगर आप ओवरथिकिंग से परेशान हैं तो आप नाम जाप भी कर सकते हैं. आप राम, राधा, कृष्ण, श्री राम जैसे नाम जाप की मदद से भी अपने ओवरथिंक को कंट्रोल कर सकते हैं. नाम जाप करने से मेंटल और इमोशनल हेल्थ में सुधार आता है.