गुरुग्राम: हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते कई जगहों पर बारिश और तूफान देखने को मिला। हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण समय से पहले मानसून का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 जून तक बारिश का दौर इसी प्रकार बना रहेगा। विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग का कहना है कि 17 जिलों में आज 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं मगर कल से दोबारा बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, कल हरियाणा के 10 जिलों गुरुग्राम, सोनीपत, हिसार, महेंद्रगढ़, हांसी, कैथल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी और फतेहाबाद में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली।