PM Modi in VivaTech 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस की यात्रा पर हैं. जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुरुवार (18 जून) को पीएम मोदी पेरिस पहुंचे, जहां पर उन्होंने VivaTech 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत वित्तीय समावेशन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, कृषि और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है. पीएम ने यह भी कहा कि हम स्टार्टअप के साथ नई साझेदारियां भी बना रहे हैं.
दरअसल, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से लेकर परमाणु ऊर्जा तक मानव क्षमताओं की सीमाओं का विस्तार कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि वीवाटेक के 10वें संस्करण में आकर काफी खुशी हो रही है. यह यूरोप का सबसे बड़ा तकनीकी समागम है.
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को दी बधाई
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बधाई देते हुए कहा कि साल 2026 भारत और यूरोप के लिए एक खास वर्ष है. इसी साल की शुरुआत में दोनों पक्षों ने निवेश को बढ़ावा दिया और FTA पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता हमारे व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा. इसके अलावा यह प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और पर्यटन के आदान-प्रदान के लिए कई नए रास्ते खोलेगा.
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का मानना है कि इस उथल-पुथल वाले वैश्विक माहौल में भी तकनीक का सभी को इस्तेमाल करना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि हम वित्तीय समावेशन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही फ्रांस के ही नीस में आयोजित भारत इनोवेट्स से लेकर आज पेरिस में आयोजित विवा टेक तक हमारे स्टार्टअप कई नई साझेदारियां बना रहे हैं.
भारत रोज नई तकनीक का कर रहा इस्तेमाल: PM
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पीएम ने कहा कि UPI का इस्तेमाल फ्रांस में एफिल टावर या पेरिस हवाई अड्डे पर भी जा सकता है. पीएम ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी डिजिटल पहचान प्रणाली से लेकर विश्व के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म तक हमले वित्तीय समावेशन, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में अहम काम काम किया है. यूपीआई की बदौलत आज दुनिया के आधे से अधिक वास्तविक समय के डिजिटल लेनदेन भी भारत में होते हैं.