बेगूसराय; बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला के साथ जून की रात हुई घटना के सात दिन बाद हुई चिकित्सकीय जांच में पीड़िता के शरीर से गोली का टुकड़ा, कंकड़ और लकड़ी जैसे पदार्थ मिलने का दावा किया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लगातार दर्द और स्वास्थ्य बिगड़ने पर दोबारा जांच कराई गई, जिसमें गंभीर आंतरिक चोटों की बात सामने आई।
तहसीलों में नए तहसीलदार
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके शरीर पर ब्लेड से भी हमला किया और बेहोशी की हालत में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।
प्रभावी कार्रवाई नहीं
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि कुछ महीने पहले भी उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश हुई थी, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।
पुलिस ने जांच तेज कर दी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, शिकायत पर कार्रवाई में किसी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।