मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त शाहनूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कसियारा चरथावल रोड पर रजवाहे की पटरी से लगभग 50 मीटर पहले पकड़ा गया। उस पर थाना चरथावल में मु0अ0स0 100/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहनूर पुत्र रजाउल्ला (33) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मीरापुर थाना क्षेत्र के चुडियाला का निवासी है और वर्तमान में कोतवाली नगर के कब्रिस्तान रोड, नियाजू पुरा में रह रहा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शाहनूर का एक लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ थाना चरथावल और थाना कोतवाली में चोरी, सेंधमारी, धमकी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। हालिया गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह के साथ कांस्टेबल रजत कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल थे।