पिता के टॉर्चर का बदला लिया भाई से, यूपी में भाभी और मासूम भतीजे के साथ पूरे परिवार की कर दी हत्या

गोरखपुर : पिता के टॉर्चर से परेशान नाबालिग ने बड़े, भाभी और तीन साल के भतीजे को ही मौत के घाट उतार दिया। मामला गोरखपुर के बासगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का है। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर रविवार की देर रात ही एसपी साउथ दिनेश पुरी और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये है पूरा मामला
परिजनों ने जानकारी दी कि नाबालिग का अपने पिता से विवाद हो रहा था। वह उन पर टॉर्चर का आरोप लगा रहा था। इस दौरान चेतावनी भी दी कि तुम बचोगे नहीं मुझसे। तभी बड़ा भाई अमित गुप्ता बीच में आ गया। इस बात से गुस्सा होकर नाबालिग ने रात में सोते समय अमित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अमित की हल्की सी चीख निकली और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की आवाज सुनकर रंजना गुप्ता और उसका तीन साल का बेटा रेयान गुप्ता जाग गया। तभी सनकी नाबालिग देवर ने भाभी और भतीजे पर भी जोरदार हमला कर दिया। उनकी भी वहीं मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचा पुलिस बल
मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके की जांच कर सारे सबूत जुटाए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने जानकारी दी कि हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद लग रहा है। मृतक के पिता ने बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पिता को कई बार दी चेतावनी
नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ बचपन से अत्याचार हो रहा है। इससे वह काफी कुंठित हो चुका था। वह भाई और उसके परिवार से जलने लगा था। पिता को कई बार चेतावनी दी, लेकिन हर बार भाई बीच में आ जाता था, जिससे उसने उसको ही मार की ठान ली।