मुंगेर: बिहार के मुंगेर में सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात घंटे में आरोपी को दबोच लिया। घटना हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म मामले में पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन के प्राथमिकी दर्ज कराने के सात घंटे के भीतर आरोपित विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी ने बताया घटना के बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ और एफएसएल की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया था जहां कुछ साक्ष्य इकट्ठा किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। देर रात आरोपी विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया की आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और इस मामले में जल्द से जल्द अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। जिससे की पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
मां घर लौटी तो बच्ची दर्द से रो रही थी
बच्ची की मां ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि आरोपी किशोर उनके पड़ोस में ही रहता है। रविवार शाम को किसी काम से वह घर से बाहर गई हुई थी। घर में उस समय उसकी सात साल की बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर उनके घर में घुस गया। उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और रोता हुआ छोड़कर फरार हो गया। मां वापस थोड़ा अंधेरा होने पर अपने घर लौटी तो बेटी दर्द से रो रही थी। मां के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। परिवार के लोगों के साथ मां बच्ची को लेकर थाने पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
मामले की जानकारी मिलते ही हवेली खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बच्ची से भी जरूरी जानकारी ली। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया। मां के बयान पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल जांच कराया जाएगा। महिला पुलिस कर्मी को बच्ची से बात करके जानकारी जुटाने के लिए तैनात किया गया है। बच्ची और मां की काउंसेलिंग कराया जा