मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू को 2 गोलियां मारकर पकड़ा। करीब 12 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू को 2 गोलियां मारकर पकड़ा। करीब 12 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 65 साल के सीरियल रेपिस्ट को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू पंजाब का रहने वाला था। वह कुल 16 साल जेल में बंद रहा- मुजफ्फरनगर में 11 साल और लुधियाना जेल में 5 साल। फरवरी, 2026 में वह लुधियाना जेल से भाग गया था। तभी से मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में छिपकर रह रहा था।
सोमवार रात 11.30 बजे पुलिस ने 2 गोली मारकर सत्तू को गिरफ्तार किया था। एक गोली उसके पैर में और दूसरी कमर के ऊपर लगी थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोपहर 1 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि खून ज्यादा बहने की वजह से सत्तू की मौत हुई।
सतपाल उर्फ सत्तू लड़कियों का अपहरण करता था। फिर उनके साथ रेप करता था। फरवरी से अब तक 6 लड़कियों को शिकार बना चुका था। 19 जून को उसने एक लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किडनैप किया। फिर उससे रेप किया था।
शहर के सिविल लाइन थाने में 19 जून को ही एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला लड़की से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने 10 स्पेशल टीमें बनाई थीं। साथ ही पुलिस ने किडनैपर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा 4 राज्यों की पुलिस भी सत्तू की तलाश कर रही थी।
तलाश में करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई। इसमें सामने आया कि आरोपी लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किडनैप करके पंजाब ले गया। वहां बंधक बनाकर रेप किया। बाद में यमुनानगर में बस में बैठाकर भाग गया था।