क्या प्यार का रिश्ता सच्चा है या बस टाइम पास? इन इशारों से खुल जाएगी पोल

किसी को पसंद करना और किसी से सच्चा प्यार करना दोनों अलग बात होती है. अक्सर लोग किसी इंसान की मौजूदगी, बिताए हुए समय को प्यार समझ लेते हैं. सच्चा प्यार शब्दों में नहीं बल्कि इंसान के एक्शन में दिख जाता है. अगर आपसे कोई प्यार करता है तो उसके शब्दों से ज्यादा उसके एक्शन में प्यार दिख जाता है.

आज कल कई लोग ऐसे रिलेशनशिप में होते हैं जहां उन्हें समझ नहीं आता है कि ये प्यार है या केवल टाइम पास है. रिश्ते में उलझन, असुरक्षा और लगातार इंतजार होने से मन में कही तरह के सवाल आते हैं. आइए जानते हैं उन संकेत के बारे में जिससे पता चल सकता है कि आपका पार्टनर प्यार कर रहा है या फिर टाइम पास

नेचर में आ जाए बदलाव
अगर कोई इंसान आपको बहुत ज्यादा स्पेशल महसूस कराता है, अगले दिन ही ऐसे बिहेव करता है कि वह आपके लिए कोई मायने ही नहीं रखता है. इस बात को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना है. अगर आपके पार्टनर का मूड लगातार बदलता है तो यह नॉर्मल नहीं है. आपको बार-बार सोचने की जरूरत नहीं है. ये प्यार नहीं है.

सीरियस बातों से बचना
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए खुलकर बातचीत करना चाहिए. जब आप अपने रिस्ते में भविष्य को लेकर इमोशनल बात करते हैं लेकिन आपका पार्टनर आपसे इमोशनली नहीं जुड़ना चाहता है तो यह संकेत हो सकता है का वह आपसे इमोशनली उतना जुड़ना नहीं चाहता है. एक अच्छा रिश्ता वहीं होता है जिसमें दोनों लोग अपनी-अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करते हैं.

रिश्ते में बेचैनी महसूस होना
प्यार बेहद सुकून वाला एहसास होता है. अगर आपके रिश्ते में इंतजार है, आप हर समय उसके मैसेज का इंतजार करते हैं. बार-बार उसके बिहेवियर को समझने की कोशिश करते रहते हैं, इससे आपका मेंटल पीस डिस्टर्ब हो सकता है. जब किसी के शब्द और बिहेवियर मेल नहीं खाते हैं. ऐसे में मन में कई तरह के सवाल आते हैं. अगर रिश्ते को लेकर लगातार ओवरथिंकिंग बनी रहती है तो यह संकेत है कि आपके रिश्ते में प्यार नहीं टाइम पास है.

आप भी प्लान करें
अगर आप रिश्ते में पहले कॉल, मैसेज करते हैं. मिलने का प्लान भी आपको बनाना पड़ रहा है. अगर ऐसा है तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए. आपको इस रिश्ते को समझने की जरूरत है. रिश्ता एक इंसान की कोशिश से नहीं चलता है. जब दो इंसान एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं. दोनों रिलेशन को बनाने की कोशिश करते हैं. एकतरफा कोशिश करने से रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता है.