अजय देवगन बोले- पठानों से कहना, चौहान आ रहा है

अजय देवगन अपनी एक एक्शन पैक्ड अपकमिंग फिल्मं को लेकर चर्चा में हैं। दिग्गज एक्शन स्टार अब अपने फैन्स के सामने ‘चौहान’ के रूप में एक नए और दमदार अवतार में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ उनकी पहली फिल्म है। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रड्यूस कर रहा है।

दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में अजय देवगन का ‘चौहान’ के रूप में पहला लुक जारी किया, जिससे ये साफ हो गया है कि फिल्म दमदार और एक्शन से भरपूर है।

‘चौराहे पर 300 लड़के थे, घर सिर्फ 270 पहुंचे’
इस अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत एक उग्र प्रदर्शन की झलकियों से होती है, जिसके साथ दमदार डायलॉग बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। इसमें कहा जा रहा है, ‘चौराहे पर 300 लड़के थे, घर सिर्फ 270 पहुंचे। 30 लड़के कम हैं।’ इसके बाद अजय देवगन की आवाज में कुछ लाइनें सुनाई देती हैं। अजय देवगन कहते हैं, ‘गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से आए थे। ईंट का जवाब पत्थर से और सामने वाला सीधा पत्थर ही उठा ले तो जवाब क्या?’

’15 लाख फौजी और 35 हजार करोड़ का इनेस्टमेंट’
आगे कहते हैं, ‘टियर गैस मास्क आजकल ऑनलाइन बिकते हैं। पैलेट गन्स लिमिटेड डैमेज। 15 लाख फौजी और 35 हजार करोड़ का इनेस्टमेंट। उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं।’

‘जुम्मा चुम्मा’ गाने के साथ अजय देवगन की एंट्री
इसके बाद बैकग्राउंड में ‘जुम्मा चुम्मा’ गाने के साथ अजय देवगन की एंट्री होती है। वो कहते हैं, ‘जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है।’

‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’
फिल्म के टाइटल की घोषणा के साथ ही फैंस के लिए एक और सरप्राइज भी है। बैकग्राउंड में बज रहे मशहूर गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ और अंत में बजने वाले दमदार डायलॉग, ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ के साथ, यह वीडियो एक असली मास एंटरटेनर वाले मसालों से भरपूर है। ‘चौहान’ के साथ अजय देवगन एक बार फिर उसी दमदार एक्शन हीरो अवतार में लौट रहे हैं, जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं।

फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है
‘जियो स्टूडियोज’ और ‘कलर येलो’ द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘चौहान’ का निर्देशन नीरज यादव ने किया है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।