हिमाचल में इस दिन भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 30 जून से 4 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, इस दौरान प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

किस दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेशभर में 4 जुलाई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और 5 दिन तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी है.

29 जून को मध्य पर्वतीय और निचले व मैदानी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम साफ रहेगा.

30 जून को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. ऊंचाई और मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

1 जुलाई को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, मध्य पहाड़ी इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

2 जुलाई को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट है. ऊंचाई वाले इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मध्यम पर्वतीय और निचले व मैदानी इलाकों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

3 जुलाई को प्रदेशभर के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही मौसम विभाग ने 3 जुलाई को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

4 जुलाई को भी प्रदेश भारी बारिश का येलो अलर्ट है. ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि मध्य पहाड़ी और निचले व मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है.

ऊना रहा प्रदेश में सबसे गर्म

ऊना में सबसे ज्यादा 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा शिमला में 27.4, सुंदरनगर में 35.5, भुंतर में 35.1, कल्पा में 26.6, धर्मशाला में 33.0, नाहन में 32.5, केलांग में 25.9, सोलन में 32.0, मनाली में 28.8, कांगड़ा में 36.8, मंडी में 35.6, बिलासपुर में 37.0, चंबा में 33.4, जुब्बड़हट्टी में 30.0, कुफरी में 21.5, नारकंडा में 22.1, रिकांगपिओ में 30.9, बरठीं में 36.5, मशोबरा में 26.8 और नेरी में 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान

प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 18.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, सुंदरनगर में 22.5, भुंतर में 21.4, कल्पा में 15.0, धर्मशाला में 19.8, ऊना में 23.5, नाहन में 23.1, केलांग में 11.3, पालमपुर में 21.0, सोलन में 19.8, मनाली में 17.5, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 23.5, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 23.3, चंबा में 20.6, जुब्बड़हट्टी में 21.2, कुफरी में 15.7, नारकंडा में 13.5, भरमौर में 10.0, रिकांगपिओ में 18.4, सेउबाग में 20.4, बरठीं में 23.2, पांवटा-साहिब में 29.0, सराहन में 19.7, देहरा गोपीपुर में 26.0, मशोबरा में 18.3 और नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.