नई दिल्ली। लंबे वक्त से हेरा फेरी 3 को लेकर गहमा गहमी बनी हुई है। कभी परेश रावल का फिल्म से बाहर होना तो कभी फिल्म का ठंडे बस्ते में चले जाना जैसी खबरें खूब चर्चा में रही। अब लेटेस्ट अपडेट में प्रियदर्शन ने भी हेरा फेरी 3 से एग्जिट ले ली है।
प्रियदर्शन ने ली हेरा-फेरी से एग्जिट
फ़िल्ममेकर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने कन्फर्म किया है कि अब वे ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कानूनी विवादों और आपसी मतभेदों की वजह से लंबे समय से अटकी यह फिल्म शायद कभी बड़े पर्दे पर न आ पाए।
HT सिटी से बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि वे अभी इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘फिरोज ने जो कहा है, वह सच है। मैं अभी ‘हेरा फेरी 3’ से नहीं जुड़ा हूं’। इतना ही नहीं फिल्म के फ्यूचर को लेकर भी फिल्म मेकर ने अपना संदेह जाहिर किया है।
क्या कभी रिलीज नहीं होगी हेरा फेरी 3?
प्रियदर्शन ने इस बात पर शक जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि लीगल समस्याओं के चलते हेरा-फेरी 3 कभी थिएटर्स में रिलीज हो पाएगी। इसके पहले अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि ये राइट्स नाडियाडवाला से ने खरीदे थे। इस प्रोजेक्ट तब एक और झटका लगा जब परेश रावल इससे अलग हो गए और लीगल लड़ाई शुरू हो गई।
हेरा फेरी के बारे में
हेरा फेरी 2000 में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी इसके बाद इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी आया जो भी हिट रहा। ये दोनों फिल्में भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक बन गई। इस वक्त अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल में नजर आ रहे हैं और इसके पहले उन्होंने प्रियदर्शन की ही फिल्म भूत बंगला में काम किया जो इसी साल रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।