ट्रेन 15 मिनट लेट होते ही मिलेगा अलर्ट, रेलवे ने लॉन्च किया ‘Punctuality BZA’ ऐप

Indian Railways Real-Time Train Punctuality App: भारतीय रेलवे ने ट्रेन संचालन को और अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के लिए एक नया इंटरनल मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम ‘Punctuality BZA’ है. इसे साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) के विजयवाड़ा डिवीजन ने डेवलप किया है.

ये एंड्रॉइड बेस एप्लीकेशन रेलवे अधिकारियों को रियल-टाइम में ट्रेनों की पंक्चुअलिटी (समयबद्धता) और देरी की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है. खास बात ये है कि अगर कोई ट्रेन 15 मिनट से अधिक लेट होती है, तो सिस्टम अपने आप अलर्ट जारी कर देता है.

ऐप कैसे काम करता है?
‘Punctuality BZA’ ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रेलवे अधिकारी कहीं से भी ट्रेनों की स्थिति देख सकें. पहले जहां इसके लिए डेस्कटॉप बेस्ड ICMS वेब पोर्टल और बार-बार OTP लॉगिन की जरूरत पड़ती थी. वहीं, अब ये पूरा प्रोसेस मोबाइल ऐप पर आसान हो गया है.

नई Punctuality BZA ऐप को अब Late Train Monitoring सिस्टम के साथ भी इंटीग्रेट कर दिया गया है. ये एक इन-हाउस टूल है जो ट्रेन मैनेजर्स के लिए ट्रेन के संचालन से संबंधित डाक्यूमेंट्स को स्वचालित करता है. इससे रेलवे अधिकारियों को ट्रेन की देरी से जुड़ी जानकारी और ट्रेन मूवमेंट डेटा वास्तविक समय (रियल टाइम) में उपलब्ध हो जाता है. इससे वे परिचालन संबंधी समस्याओं पर अधिक तेजी से कार्रवाई कर सकते हैं.

इस ऐप में एक ही डैशबोर्ड पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं, जैसे:

सेक्शन-वाइज ट्रेन स्टेटस

लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM)

पंक्चुअलिटी स्टैटिस्टिक्स (PAM मॉड्यूल)

लापता ट्रेन की पहचान

15 मिनट से ज्यादा देरी पर ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन