रुद्रपुर। शहर निवासी किशोरी से पड़ोस में रहने वाले किशोर ने चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। शहर निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर अक्सर उसकी नाबालिग बेटी को परेशान करता है।
पहले धमकाया और फिर किया दुष्कर्म
25 जून की दोपहर को किशोर जब घर में कोई नहीं था तो जबरन घर में घुस आया। इस दौरान उसने उसकी पुत्री को चाकू दिखाकर पहले धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। बेटी ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन चाकू के कारण उनकी बेटी डर गई। आरोप है कि किशोर ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब वह घर पहुंची तो उनकी बेटी ने आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है।