Nitish Kumar News: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठ गई है. इसको लेकर पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है. जिसमें निशांत कुमार को फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार बताया गया है. राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठ गई है. इसको लेकर पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार बताया गया है. पोस्टर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की तस्वीर दिखाई दे रही है.
इस पोस्टर के जरिए बतौर सीएम नीतीश कुमार के बीस सालों के कामकाज की तारीफ की गई है. इस पर ‘बीस साल बेमिसाल’, मिशन विकसित बिहार 2040 लिखा है. वहीं भारत रत्न की मांग को लेकर लिखा, “जान सेवा की स्वर्णिम मिसाल, जो रच चुके हैं एकता न्याय और समावेशी विकास का विश्व कीर्तिमान, नीतीश सेवक मांग रहा है- भारत रत्न सम्मान.”
‘नीतीश का मिशन अधूरा, निशांत करेंगे पूरा’
इसमें निशांत कुमार को लेकर लिखा गया है कि नीतीश कुमार का मिशन अधूरा, निशांत कुमार करेंगे पूरा. यह पोस्टर बिहार प्रदेश छात्र जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण पटेल द्वारा लगाया गया है. इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार को भारत का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की जा चुकी है.
मोदी मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के शामिल होने की चर्चा
वहीं पीएम मोदी के अगुवाई वाली मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी कैबिनेट में कोई बड़ा पद दिए जाने की बात कही जा रही है. बता दें कि नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चाएं ने तूल पकड़ी हुई है.
निशांत कुमार ने एमएलसी के रूप में ली औपचारिक शपथ
बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं. बीते दिनों उन्होंने फिल्म अभिनेता पवन सिंह के साथ विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है. निशांत समेत 10 सदस्यों ने पद की शपथ ली है.