जसपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह भदौरिया के निर्देशन में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने अहमदनगर, जसपुर में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार के विरुद्ध कार्रवाई की।
विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने तथा बेदखली आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने अवैध मजार को ध्वस्त कर लगभग पांच बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
अभियान के दौरान भारी पुलिस बल, दो जेसीबी मशीनें तथा 50 से अधिक राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती रही।