Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ काफी चर्चा में बना हुआ है. पिछले हफ्ते शो से श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा बाहर हो गई थीं. जिसके बाद नई वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे आई हैं. एक्ट्रेस की एंट्री शो में इतनी धमाकेदार हुई है कि पूरे घर में बवाल मच गया है. हर कोई इस बात को एक्सेप्ट कर चुका है कि शिल्पा शिंदे के साथ चीजें काफी ज्यादा मुश्किल हैं.
लेकिन शिल्पा शिंदे की जिस कंटेस्टेंट के सामने बिल्कुल भी एक नहीं चली, वह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैं, जो हाल ही में शो में बुरी तरह रोती हुई नजर आई थीं. उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख से कहा था कि वह घर से बाहर जाना चाहती हैं, क्योंकि यहां खाना भी नहीं मिलता. अब इसी बीच सुनीता का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिल्पा शिंदे पर भड़कती नजर आ रही हैं.
‘मेरा पति है, 50 से ज्यादा अफेयर करे…’
दरअसल, शिल्पा शिंदे ने आते ही गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा से बात की थी, जिससे गोविंदा की पत्नी बिल्कुल भी खुश नहीं थीं. वह राम कपूर से कहती दिखीं, ‘इसको यही सब करने के लिए अंदर भेजा है. ज्यादा करोगी तो सुनेगी मेरी. मैं फिर औकात में आ जाऊंगी. मेरे परिवार की बात मत करो. मेरा पति है, 50 से ज्यादा अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है भाई.’ इससे पहले भी सुनीता आहूजा की शिल्पा शिंदे से खास बनी नहीं है.
शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा को किया सुरक्षित
हाल ही में एक वीडियो में दिखाया गया कि शिल्पा शिंदे ने बाकी तीन कंटेस्टेंट्स से लड़कर सुनीता आहूजा को सुरक्षित किया. जबकि गोविंदा की पत्नी ने खुद कहा था कि वह घर जाना चाहती हैं, इसलिए उन्हें कोई भी सेफ न करे. लेकिन फिर भी शिल्पा ने वरुण को रिस्क में डालकर उन्हें सेफ कर दिया. अब इससे गोविंदा की पत्नी सुनीता और शिल्पा शिंदे की दोस्ती शुरू होगी या नहीं, यह तो आने वाला समय बताएगा. फिलहाल, सुनीता आहूजा साफ कर चुकी हैं कि उन्हें टीवी एक्ट्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं, खासकर जिस तरह से वह उनके परिवार का नाम शो में ले रही हैं.
सुनीता पर शादी को लेकर शिल्पा ने साधा था निशाना
वहीं, इससे पहले जब शिल्पा शिंदे की शो में एंट्री हुई थी, तो वह सुनीता आहूजा पर शादी को लेकर निशाना साधती हुई नजर आई थीं. लेकिन सुनीता आहूजा ने अपने जवाब से उनकी बोलती बंद कर दी थी. शिल्पा ने सुनीता से कहा, ‘हम तो गोविंदा के फैन हैं. पर ऐसे लोग बोले कि आप ऐसे कैसे कर सकती हो? ऐसे कैसे बोल सकती हो? लेकिन आप ही जानती हो न कि क्यों और कैसे आपने यह फैसला लिया होगा.’ इस पर सुनीता ने कहा, ‘जब तुम पर गुजरेगा, तब तुम्हें पता चलेगा. ज्यादा बकवास मत करो.’ सोशल मीडिया पर सुनीता के अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.