हिसार। ऋषि नगर में श्मशान घाट के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में भ्रूण फेंकने आए युवक को शहर थाना पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के पास से भ्रूण बरामद किया। शहर थाना पुलिस ने आरोपित नियाणा निवासी अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर थाना पुलिस की टीम ऋषि नगर में मंगलवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की एक युवक श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक पॉलीथिन में भ्रूण मिला।
पूछताछ के दौरान युवक अनिल ने बताया कि गांव की एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। और ऋषि नगर में रहते हैं। प्रेम प्रसंग के चलते युवती गर्भवती हो गई। ऐसे में समाज में बेईज्जती होती को युवती का गर्भपात करवा दिया और भ्रूण को यहां पर झाड़ियों में फेंकने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपित से भ्रूण बरामद किया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।