प्रदेश सरकार ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 37 किलोमीटर लंबाई की 40 सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं विशेष मरम्मत कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है। बरसात के बाद इन पर कार्य प्रारंभ होगा।
विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि खोड़ से हेड़ाहेड़ी की सड़क की दशकों से मरम्मत नहीं हुई थी। लोगों की मांग पर उन्होंने इस सड़क का पुनर्निर्माण भी मंजूर करवा दिया है।
बता दें कि इन सड़कों में हेलीमंडी-मेहचाना रोड से खेड़ा खुरमपुर शिव मंदिर, नानू खुर्द के दोनों संपर्क मार्ग, गुरुग्राम-पटौदी रोड से खवासपुर, गोरियावास का लिंक रोड, बापस स्कूल से ढाणी तीतरपुर, एचएनपीपी रोड से भोड़ाखुर्द, एचएनपीपी रोड से पटौदी रेस्ट हाउस, पीडब्ल्यूडी कालोनी का लिंक रोड, हेलीमंडी महचाना रोड से मुसेदपुर, ततारपुर रोड, लोकरी-ढाकिया रोड, डूमा याकूबपुर रोड से हरिनगर, लोकरा-मऊ रोड से धानी सिलारपुर, बृजपुरा फिरनी, दौलताबाद फिरनी, बपास से रेलवे क्रासिंग, भोड़ाकलां की आंतरिक सड़क, डाडावास फिरनी, खोड-गदाईपुर, कासन-पचगांव, पटौदी-खंडेवला वाया रामपुरा, सांपका रोड शामिल हैं।
इनके अलावा जौड़ी खुर्द रोड, जनौला रोड, पचगांव-जमालपुर रोड से ताजनगर-जोनियावास तथा ततारपुर, मौजाबाद- जैतपुर-रेहनवा मार्ग, मालाहेड़ा- खोड-रोहडाई मार्ग, मौजाबाद-जाटोली मार्ग, बलेवा लिंक रोड, एचएनपीपी रोड से भोड़ाकलां-घोषगढ़ रोड, नरहेड़ा रोड, मालपुरा-लोकरा-मऊ रोड, हेलीमंडी-फरुखनगर रोड वाया खंडेवला, एचएनपीपी रोड से लांगड़ा, डीजे रोड (रामपुरा) से कोटा खंडेवला वाया नौरंगपुर तथा एमईएस रोड से ग्वालियर तक के मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से हजारों ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन तथा कृषि उपज के परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इन सड़कों को मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया।
विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि टोडापुर-रामपुर तथा जाटौली-मिर्जापुर रोड को माडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट, बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था, और पैदल यात्रियों के लिए पट्टी और हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।